भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में सियासी हलचल हो रही है और प्रधान मंत्री इमरान ख़ान की कुर्सी जाने वाली है ?? देश विदेश सभी की नजरे पाकिस्तान में पर टिकी है । कोरोना काल के बाद इन दिनों देश और दुनिया में बहुत कुछ बदल रहा हैं जहां पाकिस्तान में हमेशा से मिलिट्री शासन रहा है क्या इस बार कुछ नया बदलवा देखने को मिलेगा पाकिस्तान के इस सत्ता परिवर्तन में??? जहां रूस और यूक्रेन युद्ध दुनिया में एक नए राजनितिक समीकरण को जन्म दे रहा हैं। जहां एक महीने से ज्यादा का वक्त हो चला है , रूस और यूक्रेन का युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ वन्ही एशिया के देशों में भी बड़े फेर बदल देखने को मिल रहा है जहां चीन दुनिया की सुपर पॉवर बनने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ चला है वन्ही इस युद्ध ने भारत की अहमियत को बढ़ा दिया दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र वाला देश जहां रूस और यूक्रेन विवाद को बात के ज़रिए हल करने की सलाह देकर अपने गुटनिरपेक्ष नीति का अनुसरण करते हुए खुद को गुटो में बटने से बचाने में कामयाब रहा वन्हि वो पश्चिम देशों के साथ अपने रिश्तों को मजबूती प्रदान में भी सफल नजर आया। दुनिया के सभी देश भारत हर फैसले पर आंखे लगाएं ताक रहे थे की भारत किस खेमे में खुद को रखेगा क्योंकी दुनियां जानती है की भारत रूस का एक घनिष्ठ मित्र देश रहा हैं और न केवल आर्थिक और राजनीत रुप से बल्कि सांस्कृतिक रुप से भी भारत के रिश्ते रूस के साथ आज़ादी के पूर्व से भी पहले के है और चीन के बाद भारत दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाला देश है जो हर देश के सामान का उपभोग करने के लिहाज़ से एक बेहतर बजार भी हैं और दक्षिण एशिया में भारत का अपना अलग ही दबदबा है। जहां भारत के शांत प्रिय देश है वन्ही वो चौथी सबसे बडी सेना वाला देश भी है। लेकीन युद्ध के इस काल में जिस तरह से दुनिया में कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी हुई है और कोरोना के चलते दुनियां के देशों जिस तरह से लॉकडॉन का सामना किया है उसके बाद से दुनिया की राजनितिक में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका आर्थिक रुप से दिवालिया हो चला है खाने पीने की चीजे आसमान के दाम छू रही वन्ही पाकिस्तान में सत्ता परिवर्तन को लेकर रोज नए कयास लगाए जा रहे है। हालनकी अब तक मिली सूचना के आधार पर जहां पाकिस्तान के प्रधान मंत्री इमरान ख़ान अपने पद से इस्तीफा दे चुके है वन्ही नए प्रधान मंत्री की लेकर पाकिस्तान के राजनिति में रोज नई हलचल मच रही है।